allround mi thrash lsg by 54 runs to register 5th consecutive win

Credit: BCCI/IPL

आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स महज 161 रनों पर सिमट गई। जिसके चलते मुंबई ने 54 रनों से जीत दर्ज करते हुए लगातार पांचवी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। 

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के हराकर दर्ज की शानदार जीत 

दरअसल टॉस हार के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में 33 रनों पर पहला झटका लगा। इसके बाद रियान रिकल्टन ने विल जैक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। हालांकि जैक्स भी 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 58 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मुंबई को 215 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रियान रिकल्टन 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों पर एडन मार्करम के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर लखनऊ की पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे और बोल्ट की गेंद पर तिलक वर्मा को विकेट देकर पवेलियन लौट गए। 

हालांकि मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने के चलते लखनऊ की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई। लखनऊ की ओर से आयूष बदोनी 22 गेंदों में 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं मुंबई के लिए बुमराह ने चार और ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस 10 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।