3. शिखर धवन (भारत)-701 रन

shikhar dhawan retirement भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2013 और 2017 के संस्करणों में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान धवन ने 10 पारियों में 77.88 की औसत और 101.39 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए। इसके साथ ही धवन ने 2013 में भारत के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।