
Picture Credit: Instagram
भारत के सबसे सफलत्तम कप्तानों में से एक एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 बरस के हो गए हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले एमएस धोनी को अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में देखा गया था। इस बीच धोनी के जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद ले रही हैं।
एमएस धोनी पैर छूकर साक्षी सिंह ने जीता फैंस का दिल
आज यानी 7 जुलाई 2024 को भारत के दो बार के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान एमएस धोनी 43 बरस के हो गए हैं। इस सुनहरे मौके पर धोनी ने अपने करीबी लोगों के साथ आधी रात को केक काट कर जन्मदिन जन्मदिन मनाया । इसके अलावा, केक काटने के जश्न के दौरान जिस बात ने लोगों का ध्यान खींचा, वह थी उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में, जिसे पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को केक काटते देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी पत्नी को पहला केक काटते के बाद खिलाते नजर आए। सीएसके ने एमएस धोनी के जन्मदिन के अवसर पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा ' और पार्टी शुरू हो गई! केक और थाला सबसे अच्छा कॉम्बो बनाते हैं!
साक्षी सिंह धोनी ने स्पेशल दिन पर किया शानदार सेलिब्रेशन
गौरतलब है कि इस जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर धोनी और साक्षी ने बिना किसी ग्रैंड पार्टी के बस केक काटा और अपनी जश्न की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। इसके अलावा, साक्षी सिंह धोनी ने कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ उनकी सालगिरह समारोह की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके कैप्शन में लिखा था, "हमारे 15वें साल की शुरुआत! ...... "