icky Ponting Names Jacques Kallis as the Greatest Cricketer of All Time

क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर समेत ब्रायन लारा और इमरान खान को क्रिकेट इतिहास के महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफलत्तम कप्तानों में से एक और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने इन सब दिग्गज क्रिकेटरों के नजरअंदाज करते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को दुनिया का सबसे महानतम क्रिकेटर बताया है। पोंटिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

रिकी पोंटिंग ने जैक कैलिस को बताया क्रिकेट इतिहास का सबसे महान क्रिकेटर 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों में से एक रिकी पोंटिंग ने हाल ही में 'द हाउवी गेम्स' नाम के एक पोडकास्ट पर नजर आए। जहां पोंटिंग ने क्रिकेट जगत की तमाम बातें की। इस दौरान जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्रिकेटर वह किसे मानते हैं। इस पर जवाब देते हुए पोंटिंग ने जैक कैलिस का नाम लिया। 

उन्होंने कहा कि "जैक कैलिस वह खिलाड़ी है, जिसका कोई मुकाबला नहीं है। मुझे किसी और से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपने करियर में 13000 से अधिक रन बनाए हैं। जिसमें 44-45 टेस्ट शतक शामिल है। साथ ही 300 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इन दोनों रिकॉर्ड को अलग-अलग हासिल करना भी बड़ी बात है। लेकिन कैलिस ने दोनों किया है। वह क्रिकेट के जन्मजात खिलाड़ी है। स्लिप में उनकी कैच करने की क्षमता काबिलेतारीफ थी। ऐसे में जैक कैलिस सबसे बेहतरीन और सबसे कम सराहे जाने वाले क्रिकेटर है। हालांकि वह बेहद शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी रहे हैं। उनको मीडिया में आना कम पसंद है।" 

गौरतलब है कि जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 166 टेस्ट मैचों में 13289 रन बना हैं। जिसमें 45 शतक शामिल है। साथ ही 292 विकेट अपने नाम कर रखे हैं। उन्होंने इसके साथ ही 200 कैच भी अपने टेस्ट करियर में लपके हैं।