
आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के सबसे कम स्कोर पर सिमट गई। उनके 104 रनों के लक्ष्य का डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज 10.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। इस शर्मनाम हार के बावजूद मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम की अगुवाई करते नजर आए एमएस धोनी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। इस आर्टिकल में हम आईपीएल के पांच सबसे उम्रदराज कप्तानों पर एक नजर डालेंगे।
आईपीएल इतिहार के पांच सबसे उम्रदराज कप्तान
5. सौरव गांगुली (पुणे वॉरियर्स इंडिया) - 39 साल 316 दिन (बनाम केकेआर 2012)
भारत के पूर्व दिग्गज कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली ने आईपीएल 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम की 39 साल की उम्र में अगुवाई कर आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में पांचवें कप्तान बने।
4. राहुल द्रविड़ (राजस्थान रॉयल्स) - 40 साल 133 दिन (बनाम एमआई, 2013)
आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की और से मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करते हुए सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में चौथा पायदान अपने नाम किया।
3. एडम गिलक्रिस्ट (किंग्स इलेवन पंजाब) - 41 साल 185 (बनाम एमआई, 2013)
41 साल 185 दिनों की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब की अगुवाई करते हुए एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में यह कारनामा करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।
2. शेन वार्न (राजस्थान रॉयल्स) - 41 साल 249 दिन (बनाम एमआई, 2011)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने 41 साल 249 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करते हुए सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में दूसरा पायदान हासिल किया। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।
1. एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) - 43 साल 278 दिन (बनाम केकेआर, 2025)
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफलत्तम कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25वें मुकाबले में टीम की अगुवाई करने के साथ ही 43 साल 249 उम्र में सबसे उम्रदराज कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते सबसे उम्रदराज कप्तान बन चुके हैं।