madhya pradesh bagged their maiden ranji trophy title hammering mumbai by six wickets

आज से ठीक 3 बरस पहले आज ही के दिन यानी 26 जून 2022 को मध्य प्रदेश ने 41 बार की विजेता मुंबई को छह विकेट से हराकर पहला रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मध्य प्रदेश 25 बरस पहले 1998-99 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि इस अहम मुकाबले में उनका कर्नाटक के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश ने जीता पहला रणजी ट्रॉफी खिताब 

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सरफराज खान की शतकीय पारी की मदद से 374 रन बोर्ड पर लगाए। सरफराज ने 243 गेंदों  का सामना करते हुए 134 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 78 रन और पृथ्वी शॉ ने 47 रनों का योगदान दिया। मध्यप्रदेश की ओर से गौरव गुप्ता ने सर्वाधिक 4 विकेट और अनुभव अग्रवाल ने 3 विकेट चटकाए। वहीं सारांश जैन के हिस्से 2 सफलताएं लगी। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश टीम ने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों की शतकीय पारियों की मदद से 536 रनों का विशाल लक्ष्य बोर्ड पर लगा दिया। मध्यप्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने 133 और शुभम शर्मा ने 116 के साथ साथ रजत पाटीदार ने 122 रनों की धमाकेदार पारियां खेली। 

उनके बाद मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 269 रनों पर रोक दिया। कुमार कार्तिकेय ने 98 रन देकर 4 विकेट लिए थे।इसके बाद जीत के लिए मिले 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश के सलामी बल्लेबाज यश दुबे के 1 रन पर आउट होने के बाद, बाकी बल्लेबाजों ने मुंबई की गेंदबाजी का सामना किया और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने 30-30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई के सरफराज खान 982 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जिसमें चार शतक शामिल थे।