on this day

आज से ठीक 2 बरस पहले आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने डेथ बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो एलईडी स्टंप तोड़कर सुर्खियां बनाई। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ने पंजाब को 14 रनों से मुकाबला जीताने में अहम योगदान दिया। 

अर्शदीप सिंह ने लगातार दो यॉर्कर पर तोड़े दो एलईडी स्टंप

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 22 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शानदार डेथ बॉलिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। गेंद सीधे मिडिल स्टंप से जाकर टकराई, जिसके चलते एलईडी स्टंप टूट गया। इसके अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने निहाल वढेरा को उसी अंदाज में क्लीन बोल्ड करके पेवलियन भेजा। इस बार भी गेंद मिडिल स्टंप को तोड़ते हुए आगे निकल गई। ऐसे में लगातार दो यॉर्कर गेंदों पर दो स्ंटप तोड़कर बीसीसीआई को लाखों का नुकसान कर दिया था।

इस मुकाबले के पंजाब के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। उस समय मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि तिलक वर्मा और निहाल वढेरा के दो लगातार गेंदों पर आउट होने के बाद मुंबई आखिरी ओवर में महज 2 ही रन बना सकी। हालांकि दूसरे छोर पर टिम डेविड 12 गेंदों में 24 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर नाबाद रहे। हालांकि आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सिंगल रन लेना मुंबई को भारी पड़ गया। मुबंई 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी कराते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर चार अहम विकेट चटाए। साथ ही पंजाब की रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई।