suryakumar yadav smashes match winning hundred against srh in ipl 2024

Credit: BCCI/IPL

आज से ठीक 1 बरस पहले आज ही के दिन यानी 6 मई 2024 को मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ दिया था। हालांकि पिछले साल मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार ने अपने फैंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दिलाकर हंसने का मौका दिया। यह सूर्या के आईपीएल में अपन करियर का दूसरा शतक बनाया।

सूर्या की शतकीय पारी के दम पर मुंबई ने जीता रोमांचक मैच 

सबसे पहले, SRH ने अपने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 48 * (30) की पारी खेली, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और मार्को जानसेन ने क्रमशः 20 और 17 रन बनाए। उसके बाद, कप्तान पैट कमिंस ने 35 * (17) ने केमियो खेला। जिसके चलते हैदराबाद सम्मानजनक स्कोर बोर्ड पर लगाने में कामयाब हो सकी। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही जब उन्होंने 4.1 ओवर में तीन विकेट पर 31 रन बनाए। उसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा की जोड़ी ने मुंबई की लड़खड़ताी पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। तिलक ने 37 * (32) रनों की पारी खेलकर चलते बने।

दूसरी छोर पर मौजूद मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने महज 51 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी में 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। जिसके दम पर मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लक्ष्य का पीछा किया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाए।