
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन से पहले ऑक्शन का आयोजन मुंबई में हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस ऑक्शन में ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू ने इतिहास रच दिया है। उनको 2.23 करोड़ की मोटी राशि में गुजरात जायंट्स में एंट्री हुई है। इसके साथ शादुल प्रो कबड्डी इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
मोहम्मदरेजा शादलु की गुजरात जायंट्स में हुए एंट्री
मुंबई में जारी दो दिवसिय ऑक्शन में मोहम्मदरेजा शादलु के लिए तेलुगू टाइटंस, बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। देखते हुए देखते उनको लेकर बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स ने शादलू की कीमत 1.75 करोड़ रुपए के पार पहुंचाया।
हालांकि इसके बाद गुजरात जायंट्स ने एंट्री मारी और इस खिलाड़ी को रिकॉर्ड कीमत में अपनी टीम में शामिल कर लिया। शादलू के लिए लगातार तीसरे सीजन में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगी है। पिछले सीजन उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2 करोड़ 7 लाख रुपए में खरीदा था। इस सीजन उनकी एंट्री गुजरात जायंट्स में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़े: PKL 2025 Auction Live Updates Hindi : यहां देखिए पीकेएल 2025 ऑक्शन से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी
बता दें कि प्रो कबड्डी इतिहास में पवन सहरावत अभी भी 2.60 करोड़ रुपये कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं। उनको सीजन 10 से पहले तेलगु टाइटंस ने ही 2.60 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था।