
Picture Credit: X
भारत के कप्तान रोहित शर्मा आगामी बॉर्डर-गावस्कर मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है। हालांकि इससे पहले भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने थे। 15 नवंबर को उनके यहां बच्चे ने जन्म लिया। वहीं अब इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी रख दिया है। रोहित और रितिका ने अपने बच्चे का नाम 'अहान शर्मा' रखा है। इस बात की जानकारी खुद रोहित की पत्नी रितिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करकर दी है।
रोहित और रितिका ने बच्चे का किया नामकरण
2015 में शादी के बंधन में बंधने वाले भारतीय कप्तान रोहित और रितिका सजदेह के घर पर 30 दिसंबर 2018 को एक बेटी का जन्म हुआ था। जिसका नाम समायरा है। अब छह बरस बाद समायरा के छोटे भाई का आगमन हुआ हुआ है।15 नवंबर, 2024 अपने घर जन्में नन्हें मेहमान का नाम रोहित शर्मा और रितिका अहान रखा है। जिसकी जानकारी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।
अहान नाम संस्कृत के एक शब्द 'अहा' से लिया गया है। इसका मतलब होता है, 'जागृत करना'। अहान नाम का अर्थ- भोर, सूर्योदय, प्रकाश की पहली किरण, सुबह की महिमा आदि। यह नाम वाला व्यक्ति हमेशा सीखने और आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।
बेटे के जन्म के कारण पर्थ टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे रोहित
भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे। 22 नवंबर से शुरु हुए पर्थ टेस्ट से पहले दूसरी बार बिता बने रोहित शर्मा ने परिवार के साथ समय बीताने के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था। हालांकि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम ने 295 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा टीम से जुड़ चुके हैं।