surya sachin sportstiger

आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बोर्ड पर लगाया है। मुंबई की ओर से सुर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में 35 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मुंबई के लिए तीसरी बार सीजन में 500 अधिक रन बनाने में मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। 

सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर सूर्या ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

आज यानी 6 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुबंई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने अब मुंबई के लिए सचिन तेंदुलकर का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।

सूर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के पिछले मुकाबले में पहले ही इतिहास रच दिया था, जब उन्होंने आईपीएल में लगातार 11वीं बार 25+ का स्कोर बनाया था। अब उन्होंने MI के लिए एक ओर उपलब्धि हासिल कर ली है। मुंबई के वानखेड़े में जीटी के खिलाफ मुकाबले में 35 रनों की विस्फोटक पारी के साथ सूर्या ने आईपीएल 2025 में 500 रन पूरे कर लिए हैं। यह तीसरा मौका है जब सूर्या ने एक सीजन में 500 रन पार किए, जो अब मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा है, जो सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डी कॉक से एक ज्यादा है ।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 2018, 2023 और 2025 में 500 रन का आंकड़ा पार किया, जबकि सचिन ने 2010 और 2011 में 500 से अधिक सीजन बनाए थे। डी कॉक ने 2019 और 2020 में 500+ रन बनाए थे।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 500+ सीजन:

सूर्यकुमार यादव: 3 बार (2018, 2023, 2025)

सचिन तेंदुलकर: 2 बार (2010, 2011)

क्विंटन डी कॉक: 2 बार (2019, 2020)

मैच की बात करें तो मुंबई से मिले 155 रनों के लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने खबर लिखे जाने तक 2.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं।