joe root sportstiger

Credit: Google

इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से फौरन पहले भारतीय अनुभवी क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। ऐसे में मौजूदा भारतीय टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा अनुभवी नहीं है। इस आर्टिकल में हम टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालेंगे। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच सक्रिय बल्लेबाज

5. दिनेश चांदीमल (श्रीलंका)- 6,361 रन

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज दिनेश चांदीमल 90 टेस्ट मैचों में 6,361 रन के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। इसमें 34 अर्धशतक और 16 शतक शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका टीम के लिए कई मौकों पर अहम पारियां खेलकर टीम को निर्णायक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। 

4. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 7,032 रन

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 115 टेस्ट मैचों में 35.69 की औसत से 7,032 रन बनाए हैं। उनके नाम 14 शतक भी शामिल हैं। स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के (136) लगाने का रिकॉर्ड भी है।

3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 9,276 रन

कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन 105 टेस्ट मैचों में 9,276 रन के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इनमें 37 अर्धशतक भी शामिल हैं। विलियमसन के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक (33) का रिकॉर्ड भी है।

2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 10,477

ऑस्ट्रेलिया के महानतम टेस्ट बल्लेबाजों में से एक स्टीवन स्मिथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। स्मिथ ने 119 टेस्ट मैचों में 56.02 की औसत से 10,477 रन बनाए हैं। उनकी संख्या में 36 शतक भी शामिल हैं। स्मिथ को वर्तमान क्रिकेट युग दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

1. रूट (इंग्लैंड)-13,543 रन

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। रूट ने 158 मैचों में 51.29 की औसत से 13,543 रन बनाए हैं। उनके नाम 39 शतक भी शामिल हैं। रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक अर्द्धशतक (66) का रिकॉर्ड भी है।