
Longest sixes in IPL 2025: 12 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 106 मीटर लंबा छक्का मारकर आईपीएल 2025 में सबसे बड़ा छक्का का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैच में अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 141 रनों की शानदार पारी खेली।
इस शानदार पारी के साथ अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। जो 132 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले टॉप पर थे। अभिषेक शर्मा की इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफलत्तम रन चेज की। 245 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 9 बॉल शेष रहते हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।
इस आर्टिकल में हम इस सीजन में अब तक लगे सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट पर एक नजर डालने वाले हैं।
आईपीएल 2025 में सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट ( longest sixes in IPL 2025) :
खिलाड़ी | मैच | मैदान | छक्का की लंबाई (मीटर) |
---|---|---|---|
अभिषेक शर्मा | SRH vs PBKS | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद | 106 |
ट्रेविस हैड | SRH vs RR | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद | 105 |
फिल सॉल्ट | RCB vs GT | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु | 105 |
अनिकेत वर्मा | DC vs SRH | वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम | 102 |
ट्रिस्टन स्टब्स | DC vs LSG | इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ | 98 |
निकोलस पूरन | LSG vs SRH | वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम | 97 |