ayus mathre

हाल ही में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को हाथ में फ्रेक्चर के चलते आईपीएल के बाकि सीजन से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह चेन्नई ने मुंबई के 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को साइन किया है। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले आयुष म्हात्रे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें छह वर्ष के आयुष मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। 

संघर्ष भरी रही आयुष म्हात्रे की जर्नी 

चेन्नई में चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल किए गए आयुष म्हात्रे की क्रिकेटिंग जर्नी आसान नहीं रही। विरार से ताल्लुक रखने वाले आयुष महज छह साल की उम्र में अपने नाना के साथ मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में आने के लिए 80 किलोमीटर का सफर मुंबई की लोकल ट्रेन के जरिए तय करते थे।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आयुष म्हात्रे अपने इंटरव्यू में पत्रकार के सवालों का मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आ रहे हैं। 

   

ऐसे में आयुष म्हात्रे के संघर्ष भरे इस सफर का अंत मुंबई के घरेलू टीम में एंट्री के साथ खत्म हुआ। आयुष ने अब तक मुंबई के लिए 9 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। आयुष का हालिया घरेलू सीजन शानदार रहा। उन्होंने इस दौरान रेड बॉल क्रिकेट में 31.50 की औसत से 504 रन बनाए। जिसमें एक अर्धशतक और दो शतकीय पारियां शामिल है।

इसके साथ ही म्हात्रे ने लिस्ट ए क्रिकेट में खेले गए सात मुकाबलों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए। जिसमें उन्होंने नागालैंड के खिलाफ महज 117 गेंदों में 181 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर फर्स्ट क्लास मैच में 150 रनों से ज्यादा स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने साथी यशस्वी जायसवाल का पूराना रिकॉर्ड तोड़ दिया

मुंबई इंडियंस के सामने मिल सकता है मौका 

आज यानी सुपर संडे का दूसरा मुकबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में गायकवाड़ की जगह 30 लाख की बेस प्राइज में चेन्नई में शामिल होने वाले आयुष म्हात्रे को इस रोमांचक मुकाबले में आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।