
Credit: BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मुकालबा खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही गिल इंग्लैंड में व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस आर्टिकल में हम इंग्लैंड में सर्वाच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट पर एक नजर डालेंगे।
इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान
भारत और इंग्लैंड बीच जारी मुकाबले में भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने मैच के दूसरे दिन तक 269 रनों की पारी खेलकर 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन के 179 रनों के सर्वोच्च स्कोर का 35 बरस पूराना रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। गिल इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल के अलावा अभी तक किसी भी भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड की सरजमी में दोहरा शतक नहीं जड़ा था। साथ ही गिल इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
बतौर कप्तान दूसरा सर्वोच्च स्कोर मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1990 में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में 179 रनों की पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 149 रनों के स्कोर के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। विराट कोहली ने इसी मैदान पर 2018 इंग्लैंड दौरे में धमाकेदार पारी खेलकर इस लिस्ट में जगह बनाई थी। उन्होंने इस समय 49 बरस पूराना मंसूर अली खान पटौदी का रिकॉर्ड तोड़ा था।
इंग्लैंड में भारतीय कप्तान का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
खिलाड़ी |
टीम |
मैदान |
---|---|---|
शुभमन गिल |
269 |
बर्मिंघम, 2025 |
मोहम्मद अज़हरुद्दीन |
179 |
मैनचेस्टर, 1990 |
विराट कोहली |
149 |
बर्मिंघम, 2018 |
मंसूर अली खान पटौदी |
148 |
लीड्स, 1967 |
शुभमन गिल |
147 |
लीड्स, 2025 |