
आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में मुंबई ने 4 रन के स्कोर पर फिल सॉल्ट की गेंद पर बोल्ड करके पहला झटका दिया। वहीं मैच में हार्दिक पांड्या की तेज तर्रार गेंद बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के मुंह पर जाकर जबरदस्त लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रजत पाटीदार के मुंह पर लगी हार्दिक पांड्या की तेज तर्रार गेंद
वानखेड़े स्टेडियम में जारी मुंबई बनाम बेंगलुरु मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार मैच में 12वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या की तीसरी सीम-अप गेंद और फुल लेंथ गेंद को बेंगलुरु के कप्तान ने आगे बढ़कर स्कूप करने का प्रयास किया। हालांकि गेंद बल्ले के सामने से निकलकर हेलमेट की ग्रिल पर लगी! गेंद इतनी तेज थी कि चोट लगने के बाद रजत पाटीदार कुछ देर के लिए विचलित नजर आए।
विराट कोहली ने जड़ी 59वीं फिफ्टी
शुरुआती झटके के बाद दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली ने तेज तर्रार बल्लेबाजी जारी रखते हुए महज 29 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। कोहली ने स्पिनर विग्नेश पुथुर की गेंद पर बड़ा छक्का जड़कर पूरा किया है। यह विराट कोहली के करियर की 58वीं फिफ्टी जड़ दी है। वहीं मुंबई के सामने यह उनकी 8वीं फिफ्टी है। उनकी इस पारी में छह चौके और 2 छ्क्के शामिल है। हालांकि विराट कोहली 42 गेंदों में 67 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने।
मुंबई और बेंगलुरु के बीच जारी मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खबर लिखे जाने तक 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर148 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। बेंगलुरु की ओर कप्तान रजत पाटीदार 19 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दूसरे छोर पर टिम डेविड साथ दे रहे हैं।