kkr dismisses rift rumours between rinku singh and dc s kuldeep yadav with their bonhomie video

Credit: IPL

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह को लगातार दो थप्पड़ जड़ दिया था। उस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी का कयास लगा रहे हैं। हालांकि केकेआर ने वीडियो शेयर करते हुए इसके बारे में बड़ा खुलासा किया है। 

KKR ने किया रिंकू-कुलदीप के बीच गरमागरमी का खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले के बाद कुलदीप यादव केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को तमाचा लगाने नजर आ रहे हैं। हालांकि पहली थप्पड़ के बाद रिंकू सिंह थोड़ा गुस्से में नजर आए। हालांकि कुलदीप यादव यहां नहीं रुके वह रिंकू सिंह को दूसरा तमाचा भी लगाते नजर आए।

इस घटना के वीडियो को देखकर फैंस दोनों की बीच गुस्से का कयास लगाते नजर आ रहे थे। हालांकि केकेआर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों का दोस्ताना रूप दिखाया गया है। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाना चल रहा है।  

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी वैसा ही एक वीडियो 'ओनली प्यार' कैप्शन कि साथ शेयर किया। जिसमें कुलदीप यादव और रिंकू सिंह दोस्ताना व्यवहार करते हुए हाथ से लव का साइन बनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही रिंकू सिंह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं 'लव इच अदर...' 

गौरतलब है कि रिंकू सिंह और कुलदीप यादव रणजी ट्रॉफी में उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हैं। जहां दोनों ज्यादातर रूम शेयर करते नजर आते हैं। दोनों के बीच खासी गहरी दोस्ती थी।