ms dhoni sportstiger

Credit: X

भारत के सबसे सफलत्तम कप्तानों में से एक एमएस धोनी की शादी को आज यानी 4 जुलाई को 14 बरस हो चुके हैं। जीवन के इस शानदार लम्हें को एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी धोनी के साथ सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ केक काटकर मनाई 14वीं  वेडिंग एनिवर्सरी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई को अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मनाई। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने केक काटा और अपने और साक्षी के साथ वैवाहिक जीवन के एक और वर्ष का जश्न मनाया। बता दें कि 4 जुलाई, 2010 को देहरादून में एक अंतरंग समारोह में धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे थे। धोनी की शादी उनके कुछ टीममेट के लिए भी एक आश्चर्य करने वाली थी। 

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के फैन क्लब ने दोनों का केक काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी एमएस धोनी एंड साक्षी"। इतना ही नहीं, साक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ कई तस्वीरों का एक दिल को छू लेने वाला कोलाज फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने जो कोलाज शेयर  किया है, उसमें धोनी को नाचते हुए और कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाया गया है। साक्षी ने "हमारे 15 वें वर्ष की शुरुआत!"   कैप्शन के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। 

गौरतलब है कि  2015 में धोनी और साक्षी के घर बेटी जीवा का जन्म हुआ। 43 वर्षीय एमएस धोनी 2007 में साक्षी सिंह धोनी से मिले थे, जब वह कोलकाता के ताज बंगाल होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। हालाँकि, कई रिपोर्टों से पता चलता है कि दंपति एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे।