
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाबज एमएस धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। धोनी और साक्षी सिंह की बेटी जीवा सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे मौज-मस्ती करते एमएस धोनी और साक्षी धोनी की कई तस्वीरें शेयर की है।
थाईलैंड में परिवार संग छुट्टियां बिताते नजर आए धोनी
24 मई 2024 को आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में नजर आने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों आगामी मेगा ऑक्शन से पहले थाईलैंड में परिवार संग छुट्टी का लुफ्त उठा रहे हैं। बेटी जीवा सिंह धोनी ने धोनी और साक्षी सिंह समुंद्र तट पर मस्ती करते तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बता दें कि धोनी आखिरी बार आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते नजर आए थे। उस मैच के बाद माना जा रहा था कि धोनी आखिरी बार क्रिकेट मैदान पर नजर आ चुके हैं। हालांकि हाल ही में जारी रिटेंशन लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
बता दें कि धोनी ने आखिरी आईपीएल सीजन के कुछ समय पहले कप्तानी छोड़कर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर कप्तान नई जिम्मेदारी सौंप दी है। धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा को 18-18 करोड़ में रिटेन किया था। वहीं इनके अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना को 13 करोड़ और भारतीय हरफनमौला शिवम दुबे को 12 करोड़ में रिटेन किया है।
बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन आगामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जिद्दा शहर में आयोजित होगा। जिसमें 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 407 विदेशी खिलाड़ी और 1167 भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।