virat kohli

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में कोहली ने 54.66 की औसत और 143.85  की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स् के बीच खेले जाने वाले बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर होगी।

विराट कोहली की नजरें होगी दिल्ली के खिलाफ बड़ी उपलब्धि पर 

2008 से ही आईपीएल में खेल रहे बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक आईपीएल करियर में 998 बाउंड्री लगा चुके हैं। जिसमें 720 चौके और 278 छक्के शामिल है। ऐसे में आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में विराट कोहली के पास 1000 बाउंड्री लगाकर इतिहास रचने का मौका है। अब तक कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है। ऐसे में विराट कोहली आईपीएल में 1000 बाउंड्री लगाकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। 

अभी एक्टिव बल्लेबाजों में से कोई भी विराट कोहली के करीब नहीं है। इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद शिखर धवन 920 बाउंड्रियां लगाकर दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं डेविड वॉर्नर 899 बाउंड्रियों के तीसरे पायदान पर काबिज है। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 885 बाउंड्रियों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। हालांकि विराट कोहली को आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ने के लिए पांच छक्कों की जरुरत है। 

वहीं इस मैच में विराट कोहली के पास टी-20 करियर में 100 अर्धशतक लगाने का मौका है। अब तक विराट कोहली 99 अर्धशतकीय पारियों के साथ इस रिकॉर्ड के करीब मौजूद है। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतकीय पारियां आई है। 

खिलाड़ी चौके छक्के कुल बाउंड्रियां
विराट कोहली 720 278 998
शिखर धवन 768 152 920
डेविड वार्नर 663 236 899
रोहित शर्मा 603 282 885
क्रिस गेल 404 357 761