
3 जून को रजत पाटीदार ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल ट्रॉफी जीताने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इस जीत के साथ पाटीदार पहले ही सीजन में यह कारनामा करने वाले कुछ कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। जिनमें शेन वार्न, रोहित शर्मा जैसे कई दिग्गज शामिल है। रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान पहले ही सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीताकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
पहले सीजन में IPL ट्रॉफी जीताकर एलीट लिस्ट में शामिल हुए पाटीदार
रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ रजत पाटीदार बतौर पहले ही सीजन कप्तान यह कारनामा करने पांचवें कप्तान बन गए हैं। पाटीदार से पहले यह कारनामा आईपीएल इतिहास में तीन कप्तानों में किया है।
जिसमें सबसे पहले शेन वार्न का नाम शामिल है। जिन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया था। उसके बाद 2009 में एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जस को पहले ही सीजन में खिताब जीताकर इस लिस्ट में जगह बनाई थी।
हालांकि रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस को और हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपने पहली ही सीजन में खिताब जीताकर यह कारनामा करने वाले भारतीय कप्तान बने थे। अब रजत पाटीदार भी बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब जीताकर इस एलीट ग्रुप में जगह बना ली है।
पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान
कप्तान | टीम | सेशन | रिजल्ट |
---|---|---|---|
शेन वार्न | राजस्थान रॉयल्स | 2008 | चैंपियंस |
एडम गिलक्रिस्ट | डेक्कन चार्जर्स | 2009 | चैंपियंस |
रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | 2013 | चैंपियंस |
हार्दिक पांड्या | गुजरात टाइटंस | 2022 | चैंपियंस |
रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2025 | चैंपियंस |