sd

Courtesy: Instagram

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पूर्व वाइफ आयशा मुखर्जी से तलाक होने के बाद चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल में शिखर धवन को एक आइरिश महिला के साथ देखा गया था। तब से शिखर धवन और उनकी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की कई तस्वीरेंं आए दिन सोशल मीडिया पर नजर आती रही है। हालांकि अब इन सब से अगल खुद शिखर धवन ने इस बात पर मुहर लगा दी है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्यार का ऐलान कर दिया है। 

सोफी शाइन और धवन ने किया अपने रिश्ते का ऐलान 

हाल ही में शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी साइन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। शिखर धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए सोफी ने माई और दिल के इमोजी के साथ दोनों की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि दोनों प्यार में हैं और अपने लव लाइफ को जमकर इंजोय कर रहे हैं। 

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो सोफी शाइन और शिखर धवन साल 2023 से दोस्त हैं। दोनों को 2023 और 2024 के कई आईपीएल मैचों में एक साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों हाल ही में दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी एक साथ नजर आए  थे। जिसके बाद से दोनों के प्यार की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर चलनी शुरु हो गई थी। 

कौन है सोफी शाइन? 

आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। जिन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल कर रही हैं। इन दिनों वह आबू धाबी के नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशन से सेकंड वाइस प्रेजिडेंट भी हैं। सोफी शाइन अपने आधिकारिक इंस्टाअकाउंट पर अपनी शानदार फोटोज के लिए काफी मशहूर हैं।