women s asia cup 2024 dates schedule squads live streaming and more

Picture Credit: X

महिला एशिया कप 2024 का आगाज 19 जुलाई से होने वाला है। श्रीलंका के रंगिरी डंबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह  टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आठ दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के दोनों  सेमीफाइनल 26 जुलाई को खेले जाने हैं, जबकि फाइनल 28 जुलाई को होने वाला है।

महिला एशिया कप का पूरा शेड्यूल जारी 

मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठों टीमों को दो ग्रुप्स में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक में चार टीमें शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप 1 में नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप 2 में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। 

महिला एशिया कप 2024: मेगा टूर्नामेंट से जुड़ी सारी डिटेल्स

महिला एशिया कप  2024   का पूरा शेड्यूल 

शुक्रवार, 19 जुलाई-ग्रुप एः संयुक्त अरब अमीरात बनाम नेपाल, डंबुला, श्रीलंका, 2:00 बजे IST

शुक्रवार, 19 जुलाई-ग्रुप एः भारत बनाम पाकिस्तान, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

शनिवार, 20 जुलाई-ग्रुप बीः मलेशिया बनाम थाईलैंड, दाम्बुला, श्रीलंका, दोपहर 2:00 बजे IST

शनिवार, 20 जुलाई-ग्रुप बीः श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

रविवार, 21 जुलाई-ग्रुप एः भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात, डंबुला, श्रीलंका, दोपहर 2:00 बजे IST

रविवार, 21 जुलाई-ग्रुप एः पाकिस्तान बनाम नेपाल, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

सोमवार, 22 जुलाई-ग्रुप बीः श्रीलंका बनाम मलेशिया, दाम्बुला, श्रीलंका, दोपहर 2:00 बजे IST

सोमवार, 22 जुलाई-ग्रुप बीः बांग्लादेश बनाम थाईलैंड, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

मंगलवार, 23 जुलाई-ग्रुप एः पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात, दाम्बुला, श्रीलंका, दोपहर 2:00 बजे IST

मंगलवार, 23 जुलाई-भारत बनाम नेपाल, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

बुधवार, 24 जुलाई-ग्रुप बीः बांग्लादेश बनाम मलेशिया, दाम्बुला, श्रीलंका, 2:00 बजे IST

बुधवार, 24 जुलाई-ग्रुप बीः श्रीलंका बनाम थाईलैंड, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

शुक्रवार, 26 जुलाई-सेमीफाइनल 1, डंबुला, श्रीलंका, 2:00 बजे IST

शुक्रवार, 26 जुलाई-सेमीफाइनल 2, डंबुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

रविवार, 28 जुलाई-फाइनल, दाम्बुला, श्रीलंका, शाम 7:00 बजे IST

महिला एशिया कप 2024 में कितने समूह हैं?

ग्रुप 1: भारत, नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात।

ग्रुप 2: श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड।

महिला एशिया कप 2024 टीम इंडियाः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (वीसी), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन।

पाकिस्तानः निदा डार (कप्तान) इराम जावेद, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, नाजीहा अल्वी, सैयदा अरूब शाह, नाशरा सुंदू, तस्मिया रुबाब, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन।

संयुक्त अरब अमीरात-ईशा रोहित ओझा (कप्तान), कविता कुमारी, रितिका रजित, समायरा धरणीधरका, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना हरीश हॉटचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा रजित, खुशी मोहन शर्मा, ऋषिता रजित, सुरक्षा कोटे, तीर्थ सतीश, वैष्णव महेश।

नेपालः इंदु बर्मा (कप्तान) काजोल श्रेष्ठ, रुबीना छेत्री, सबनाम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदु रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कविता जोशी, कविता कुंवर, डॉली भट्ट, कृतिका मरासिनी, समझौता खड़का।

बांग्लादेशः निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोरीफा खातून, रितु मोनी, रुबिया हैदर झेलिक, सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, रबेया खान, रुमाना अहमद, मारुफा अख्तर, सबीकुन नाहर जेस्मिन।

श्रीलंका टीमः चमारी अथपथु (कप्तान), अनुष्का संजीवानी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलासूरिया, कावीशा दिलहारी, विश्मी गुणरत्ने, इनोशी प्रियदर्शनी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।

थाईलैंडः थिपाचा पुथवोंग (सी) नन्नापत खोंचारोनकाई (डब्ल्यूके) सुवानन खियाओतो (डब्ल्यूके) कोरानित सुवानचोनराथी, आफिसारा सुवानचोनराथी, ओनिचा कामचोम्फू, रोसेनानी कानोह, सुलेपोर्न लाओमी, फन्निटा माया, चायानिसा फेंगपेन, सुनिदा चतुरोंग्रत्तन, नट्टाया बूचाथम, चानिदा सुतिरुआंग, कन्याकोर्न बंथानसेन, नन्नाफाट चाइहान

मलेशियाः विनीफ्रेड दुराइसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, ऐना हमीजा हाशिम, वान जूलिया, माहिरा इज्जाती इस्माइल, ऐना नजवा, ऐसिया एलीसा, नूर इज्जातुल सियाफिका, एरियाना नटास्या, एल्सा हंटर, धनुश्री श्री मुहुनान, सुबिका मणिवन्नान, अमलिन सोरफिना, नूर एसियाह, इरदिना बेह नाबिल।

भारत में महिला एशिया कप 2024 कब और कहां देख सकते हैं?

महिला एशिया कप 2024 का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर कर सकते हैं।