wpl 2025 to be held in mumbai vadodara lucknow and bengaluru

Picture Credit: X

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। महिला टी20 लीग का तीसरा संस्करण चार शहरों-बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। जिसका आगाज 14 फरवरी को बड़ौदा के नए बीसीए स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ होगा। बड़ौदा शहर लीग के पहले छह रोमांचक मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद 21 फरवरी से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु और मुंबई के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।

BCCI ने जारी किया WPL 2025 का शेड्यूल  

भारतीय क्रिकेट कंट्रॉल बोर्ड ने 14 फरवरी से शुरु होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे संस्करण के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग का पहला मैच बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा। शुरुआती छङ मुकाबले बडौदा में आयोजित होने के बाद 21 फरवरी से मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 21 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई से होगा। 

इसके बाद आरसीबी 24 फरवरी को यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू), 27 फरवरी को गुजरात और 1 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को टक्कर देगी। लखनऊ इस सत्र में डब्ल्यूपीएल वेन्यू के रूप में अपनी शुरुआत करेगा, जिसमें यूपीडब्ल्यू 3 मार्च से अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच खेलेगा।

टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा, जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया आखिरी दो लीग मैचों और दो रोमांचक प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करेगा। पहला मैच 10 मार्च को मुंबई का गुजरात के साथ और 11 मार्च को बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा। 13 औेर 15 मार्च को क्रमश: एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम को साढे़ 7 बजे से शुरु होंगे। 

WPL 2025 शेड्यूल: 

दिनांक

मैच

वेन्यू

समय

14 फरवरी

GG vs RCB

बड़ौदा

7:30 PM

15 फरवरी

MI vs DC

बड़ौदा

7:30 PM

16 फरवरी

GG vs UP Warriorz

बड़ौदा

7:30 PM

17 फरवरी

DC vs RCB

बड़ौदा

7:30 PM

18 फरवरी

MI vs GG

बड़ौदा

7:30 PM

19 फरवरी

UP Warriorz vs DC

बड़ौदा

7:30 PM

21 फरवरी

RCB vs MI

बेंगलुरु

7:30 PM

22 फरवरी

DC vs UP Warriorz

बेंगलुरु

7:30 PM

24 फरवरी

RCB vs UP Warriorz

बेंगलुरु

7:30 PM

25 फरवरी

DC vs GG

बेंगलुरु

7:30 PM

26 फरवरी

MI vs UP Warriorz

बेंगलुरु

7:30 PM

27 फरवरी

GG vs RCB

बेंगलुरु

7:30 PM

28 फरवरी

DC vs MI

बेंगलुरु

7:30 PM

1 मार्च

RCB vs DC

बेंगलुरु

7:30 PM

3 मार्च

UP Warriorz vs DC

लखनऊ

7:30 PM

6 मार्च

UP Warriorz vs GG

लखनऊ

7:30 PM

7 मार्च

GG vs DC

लखनऊ

7:30 PM

8 मार्च

RCB vs UP Warriorz

लखनऊ

7:30 PM

10 मार्च

GG vs MI

मुंबई-CCI

7:30 PM

11 मार्च

MI vs RCB

मुंबई-CCI

7:30 PM

13 मार्च

एलिमिनेटर 

मुंबई-CCI

7:30 PM

15 मार्च

फाइनल 

मुंबई-CCI

7:30 PM