wpl champions

WPL Champions List: 2023 में शुरु हुए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का आगाज 14 फरवरी से डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इसका फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। अबकी बार विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंंगे। अब तक खेले गए दो सीजन में दो अलग-अलग टीमें खिताब जीतने में कामयाब रही है। इस आर्टिकल में हम विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीमों पर एक नजर डालेंगे। 

विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियंस लिस्ट (Women Premier League Champions list)

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)- 2023

wpl 2023 champion

विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया। उस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेग लैंगिग, राधा यादव और शिखा पांड्या की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारियों के दम पर दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में 131 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने क्रमश: 60 और 37 रनों की पारियां खेलकर मुंबई को तीन बॉल शेष रहते WPL के पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया। नेट साइवर-ब्रंट को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।