aakash chopra on ricky ponting as punjab kings new head coach sportstiger

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स ने आगामी आईपीएल संस्करण से पहले टीम का हेड को नियुक्त किया है। पोंटिंग पिछले सात सालों से दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे हालांकि कुछ महीनों पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोंटिंग का कार्यकाल पूरा होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। इस बीच  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में संभावित बदलावों के बारे में बात करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। 

अब पंजाब में ज्यादा इंग्लिश खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे - आकाश चोपड़ा

रिकी पोंटिंग और दिल्ली कैपिटल्स की राह सात सालों बाद कुछ समय जुदा हो गई। पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स दो बार टॉप फोर के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। हालांकि इन सात सालों में दिल्ली एक भी खिताब नहीं जीत सकी। इस बीच पोंटिंग के पंजाब किंग्स के नए हेड कोच बनाए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

चोपड़ा का मानना है कि अब पंजाब किंग्स भी दिल्ली कैपिटल्स के राह पर निकली वाली है।  भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि यह संभावना है कि ऑस्ट्रेलियाई जो दिल्ली कैपिटल के में मौजूद है। मेगा ऑक्शन में अगली बार पंजाब स्थित फ्रेंचाइजी में पोंटिंग के तहत काम करते देखा जा सकता है। 

आकाश चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए कहा  "आप पाएंगे कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा और उनमें से कुछ रिकी पोंटिंग की पंजाब किंग्स का हिस्सा बन जाएंगे। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह पक्षपाती है, लेकिन जहां भी आप रिकी को देखते हैं, आपको वहां थोड़ा बड़ा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिलते हैं क्योंकि वह उन्हें अच्छी तरह से जानता है। वहीं पंजाब में अब ज्यादा इंग्लिश खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।"

16 कप्तान बदल चुकी हैं पंजाब किंग्स 

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के संन्यास की घोषणा के साथ, पीबीकेएस आगामी सत्र में अपने 17वें कप्तान की तलाश करने वाली है।  इस बार में आकाश चोपड़ा ने कहा कि  "पंजाब के साथ इस साल एक और चीज बदलेगी, वह है कप्तानों की संख्या। उनके पास 16 कप्तान हैं और 17वां इस साल बनाया जाएगा। इसका मतलब है कि लगभग हर सीजन में कप्तान बदला गया है। अब जब से शिखर धवन ने संन्यास ले लिया है, वे एक नए कप्तान की तलाश करेंगे।"