
Credit: IPL
आईपीएल के 18वें संस्कण का समापन 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के साथ हो चुका है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मेगा फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 रनों से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है। आईपीएल के इस संस्करण में कई खिलाड़ियों ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी शानदार योगदान किया है। इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2025 में सर्वाधिक डॉट गेंद फेंकने वाले टॉप गेंदबाजों पर एक नजर डालेंगे।
आईपीएल 2025 में सर्वाधिक डॉट फेंकने वाले गेंदबाज
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। हालांकि एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद बाहर होने वाला गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी कराते हुए पूरे सीजन में सर्वाधिक डॉट गेंदें फेकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सिराज ने खेली गई 15 पारियों में सर्वाधिक 151 डॉट गेंदें फेंकी है।
उनके बाद गुजरात टाइटंस के ही प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 पारियों में 146 डॉट गेंदें डालकर सर्वाधिक डॉट गेंदें डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे गेंदबाज रहे हैं। प्रसिद्ध ने 15 पारियों में 25 विकेट लेकर सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर पर्पल कैप अपने नाम की थी। उनके बाद नूर अहमद इस लिस्ट में मौजूद थे। आईपीएल 2025 में सर्वाधिक डॉट बॉल वाली लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भुवनेश्वर कुमार क्रमश: 120 और 123 गेंदो के साथ टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में मौजूद है।
आईपीएल 2025 में सर्वाधिक डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज
क्रं.सं. | खिलाड़ी | डॉट | मैच | पारियां | ओवर | रन | विकेट | औसत | इकॉनमी |
1 | मोहम्मद सिराज (GT) |
151 |
15 | 15 | 57.0 | 527 | 16 | 32.93 | 9.24 |
2 | प्रसिद्ध कृष्णा (GT) | 146 | 15 | 15 | 59.0 | 488 | 25 | 19.52 | 8.27 |
3 | खलील अहमद (CSK) | 137 | 14 | 14 | 46.4 | 447 | 15 | 29.80 | 9.57 |
4 | अर्शदीप सिंह (PBKS) | 137 | 17 | 16 | 58.2 | 518 | 21 | 24.66 | 8.88 |
5 | जसप्रीत बुमराह (MI) | 128 | 12 | 12 | 47.2 | 316 | 18 | 17.55 | 6.67 |
6 | ट्रेंट बोल्ट (MI) | 127 | 16 | 16 | 57.4 | 517 | 22 | 23.50 | 8.96 |
7 | भुवनेश्वर कुमार (RCB) | 123 | 14 | 14 | 52.0 | 483 | 17 | 28.41 | 9.28 |
8 | जोस हेजलवुड (RCB) | 120 | 12 | 12 | 44.0 | 386 | 22 | 17.54 | 8.77 |
9 | पैट कमिंस (SRH) | 118 | 14 | 14 | 49.4 | 450 | 16 | 28.12 | 9.06 |
10 | वरुण चक्रवर्ती (KKR) | 117 | 13 | 13 | 50.0 | 383 | 17 | 22.52 | 7.66 |