
आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च, 2025 को शुरू हुआ था। जिसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया। आईपीएल हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। जहां बल्लेबाज अपनी शानदार फॉर्म का जारी रहते हुए इतिहास रचने की मंशा से मैदान पर उतरते हैं। इस आर्टिकल में हम आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे।
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
2016 में विराट कोहली ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। उनका यह बेहतरीन रिकॉर्ड अभी भी कायम है। उस सीजन कोहली के नाम 4 शतकीय पारियां आई थी। इसके अलावा विराट कोहली ने कई आईपीएल सीजन 600 से अधिक रन आराम से बनाए हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल 890 रनों के स्कोर के साथ एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है। गिल ने 2023 के उस सीजन में 3 शतकीय पारियां खेली थी।
इस लिस्ट आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन 759 रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम करने में कामयाब रहे। साथ ही एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर अपनी जगह बनाई।
एक सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी (Most Runs Scored in a Single Season):
क्र.सं. |
खिलाड़ी |
टीम |
मैच |
पारियां |
रन |
आईपीएल |
HS |
100s |
50s |
औसत |
1 |
विराट कोहली |
RCB |
16 |
16 |
973 |
2016 |
113 |
4 |
7 |
81.08 |
2 |
शुभमन गिल |
GT |
17 |
17 |
890 |
2023 |
129 |
3 |
4 |
59.33 |
3 |
जोस बटलर |
RR |
17 |
17 |
863 |
2022 |
116 |
4 |
4 |
57.53 |
4 |
डेविड वॉर्नर |
SRH |
17 |
17 |
848 |
2016 |
93* |
- |
9 |
60.57 |
5 |
साई सुदर्शन |
GT |
15 |
15 |
759 |
2025 |
108* |
1 |
6 |
54.21 |