
Most wickets in an IPL season: गुजरात टाइटंस के घातक तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 15 मैचों में 19.52 की औसत से 25 विकेट चटकाकर आईपीएल 2025 के पर्पल कैप विनर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 41 रन देकर 4 विकेट चटाकर सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही टॉप पांच गेंदबाजों की एक लिस्ट पर नजर डालेंगे। जो आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप पांच गेंदबाज
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर रहे ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2013 में अपने आईपीएल करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए खेले गए 18 मुकाबलों में 15.53 की औसत से 32 विकेट अपने नाम किए थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ब्रावो एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे।
उनके बाद हर्षल पटेल इतने ही विकेटों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है। पटेल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 14.34 की औसत से 32 विकेट चटकाए थे। यह कारनामा करने वाले पटेल दूसरे गेंदबाज रहे हैं। इस लिस्ट में कगिसो रबाडा 30 विकेटों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। जो उन्होंने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने नाम किया था। वहीं लसिथ मलिंगा 28 विकेंटों के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज है। उन्होंने आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 15 मुकाबलों में 13.39 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए थे।
एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप पांच गेंदबाज
खिलाड़ी नाम |
सीजन |
मैच |
विकेट |
बेस्ट |
ड्वेन ब्रावो |
2013 |
18 |
32 |
4/42 |
हर्षल पटेल |
2021 |
15 |
32 |
5/27 |
कगिसो रबाडा |
2020-21 |
17 |
30 |
4/24 |
लसिथ मलिंगा |
2011 |
16 |
28 |
5/13 |
जेम्स फॉकनर |
2013 |
16 |
28 |
5/16 |