
बॉर्ड्स गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट से रिटायरमेंट लेने वाले भारतीय स्टार स्पिनर आर अश्विन और पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें उड़ाई जाती रही है। माना जाता है कि 2011 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले आर अश्विन के टीम इंडिया में आने के बाद हरभजन सिंह का टीम से पत्ता कट गया। जिसके चलते वह अश्विन से जलने लगे थे। हालांकि दोनों क्रिकेटरों ने सालों बाद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
अश्विन से जलने वाली अफवाह पर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी
भारत के लिए आर अश्विन ने धोनी की अगुवाई में टीम में 2011 में डेब्यू किया था। अश्विन के शानदार प्रदर्शन के बाद एक के बाद एक फॉर्मेट में हरभजन की जगह उनकी जगह टीम इंडिया में नियमित होने लगी थी। तब माना अफवाहें थी कि टीम में हरभजन सिंह की जगह लेने से वह आर अश्विन से खफा है और उनसे जलते हैं। हालांकि इन अफवाहों पर सालों बाद की भी दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ नहीं कहा।
लेकिन हाल ही में आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाले इंटरव्यू के लिए हरभजन सिंह से बात की। इस दौरान उन्होंने जलने वाली अफवाहों पर विस्तार से बात की। अश्विन ने सवाल करते हुए भज्जी से कहा "लोग हर चीज को अपने नजरिए से देखते हैं। क्या आप मुझसे जलते थे भज्जी पा?"
ये भी पढ़े: 'वर्कलोड मैनेजमेंट एक नई चीज....' मैनचेस्ट टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान
इसका जवाब देते हुए भज्जी ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा "क्या आपको लगता है कि मैं आपसे जलता हूं? आप आज मेरे साथ बैठे हैं और हमने काफी देर तक बात की है। क्या आपको लगता है कि मैं ऐसा इंसान हूं?" भज्जी के इतना कहने बाद अश्विन कहने लगे " अगर आपको कभी जलन भी हुई होगी तो यह जायज है। मैं इसे कभी गलत तरीके से नहीं लूंगा। सभी इंसान है। स्वाभाविक रूप से ऐसा होना ही चाहिए। कुछ लोग मानते हैं मैंने अभी वॉशिंगटन सुंदर की वजह से संन्यास लिया है। हालांकि यह उनका नजरिया है।"