harry brook century

आज यानी 26 अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लिश टीम के युवा कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को मुश्किल से निकालकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। एक समय 10/4 के स्कोर पर, इंग्लैंड काफी मुश्किल में नजर आ रही थी।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बे ओवल में गेंदबाज़ी के अनुकूल परिस्थितियों में पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। हालांकि शुरुआती झटकों के बाद ब्रूक ने अकेले दम पर अपनी टीम को 223 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुँचाया। इस दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 101 गेंदों पर 135 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ ब्रूक ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।

हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर अपने नाम किए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड 

ब्रूक ने रविवार को इंग्लैंड के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक रन प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ दिया और रॉबिन स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। उनके 135 रन मेहमान टीम के कुल स्कोर का 60.53 प्रतिशत थे। कप्तानों की सूची में, ब्रूक का प्रतिशत वनडे में तीसरा सबसे अधिक था, 1988 विश्व कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाने वाले कपिल देव इस लिस्ट में टॉप पर थे, उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या थे।

यह ब्रूक का न्यूज़ीलैंड में सभी फॉर्मेट्स में चौथा शतक था और उन्होंने देश में सर्वाधिक शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में एडम गिक्लरिस्ट और गॉर्डन ग्रीनिज जैसे बल्लेबाजों की बराबरी कर ली। ब्रूक की पारी में 11 छक्के और नौ चौके शामिल थे, जो इंग्लैंड के लिए एकदिवसीय पारी में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा और न्यूज़ीलैंड में इस फॉर्मेट में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा शतक है।

न्यूजीलैंड में विदेशी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक शतक

5 - जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), जो रूट (इंग्लैंड), कुमार संगकारा (श्रीलंका) 4 - हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), ग्रेग चैपल (एयूएस), एडम गिलक्रिस्ट (एयूएस), गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), असंका गुरुसिन्हा (श्रीलंका)

वनडे मैचों में एक कप्तान द्वारा पूरी की गई पारी में सर्वाधिक रन प्रतिशत 65.78 - कपिल देव - 266/8 में से 175* (भारत बनाम ज़िम्बाब्वे) - टर्नब्रिज वेल्स, 1983

63.21 - सनथ जयसूर्या - 299/5 में से 189 (श्रीलंका बनाम भारत) - शारजाह, 2000 60.53 - हैरी ब्रुक - 223 में से 135 (इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड) - माउंट माउंगानुई, 2025

न्यूजीलैंड में वनडे पारी में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के 13 - थिसारा परेरा (SL) बनाम NZ - माउंट माउंगानुई, 2019 11 - मार्कस स्टोइनिस (AUS) बनाम NZ - ऑकलैंड, 2017 11 - हैरी ब्रूक (ENG) बनाम NZ - माउंट माउंगानुई, 2025

वनडे मैचों की एक पारी में किसी कप्तान द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के 17 - इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफ़गानिस्तान - मैनचेस्टर, 2019 16 - एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज - जोहान्सबर्ग, 2015 12 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका - मोहाली, 2017 12 - मुहम्मद वसीम (यूएई) बनाम पापुआ न्यू गिनी - कीर्तिपुर, 2023 11 - एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम भारत - वानखेड़े, 2015 11 - हैरी ब्रुक (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड - माउंट माउंगानुई, 2025