icc announces record prize money for women s world cup 2025 sportstiger

Picture Credit: X

भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट में 24 टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। इस बीच आईसीसी ने टूर्नामेंट के एक महीने पहले प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार खिताब जीतने वाली टीम पर जमकर पैसों की बारिश होने वाली है। आईसीसी ने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 4.48 मिलियन डॉलर यानी 39.4 करोड़ रुपये के प्राइज मनी का ऐलान किया है। 

महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान 

भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 122.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि की घोषणा की। यह इनामी राशि न्यूज़ीलैंड में होने वाले 2022 महिला वर्ल्ड कप से 297 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले महिला वर्ल्ड कप में कुल प्राइज मनी 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

इस बार महिला वर्ल्ड कप की विजेता को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (39.4 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी, जो ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी से भी अधिक है। वहीं टूर्नामेंट की उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (19.71 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (9.8 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी।

प्राइज मनी का ऐलान करते हुए आईसीसी के चेयरमैन जय शाह कहा, "यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा में एक निर्णायक मील का पत्थर है।" उन्होंने आगे कहा, "पुरस्कार राशि में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके दीर्घकालिक विकास के लिए हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारा संदेश सरल है, महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि यदि वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान ही व्यवहार किया जाएगा।"

महिला वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी: 

किसे क्या मिलेगा? प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर में) प्राइज मनी (भारतीय रुपये में)
विजेता 4.48 मिलियन 39.4 करोड़ 
रनर-अप 2.24 मिलियन 19.71 करोड़ 
सेमीफाइनल 1.12 मिलियन 9.8 करोड़ 
प्रत्येक ग्रुप चरण में जीत 34,314 डॉलर 30.19 लाख 
5वें और 6वें स्थान पर 700,000  डॉलर 6.16 करोड़ 
7वें और 8वें स्थान पर 280,000  डॉलर 2.46 करोड़ 
ग्रुप स्टेज में शामिल होने वाली टीमें 250,000  डॉलर 2.2 करोड़