
Credit: BCCI/IPL
जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें आयुष म्हात्रे टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। वहीं इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। वहीं टीम में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को दी गई है। इस दौरे में एक 50 ओवर का वार्म अप मैच के अलावा पांच वनडे मैचों श्रृंखला और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो मल्टी डे मैच खेले जाएंगे हैं।
आईपीएल 2025 में दम दिखा चुकें है आयुष-सूर्यवंशी
बता दें कि इस दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जारी आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। मात्रे ने जहां अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में 34.33 की औसत से 206 बनाए हैं। इस दौरान 187.27 उनका स्ट्राइक रेट रहा है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 36 की औसत से 252 रनों से बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा है।
भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)
भारतीय अंडर-19 मेन्स टीम का इंग्लैंड दौरा |
||||||
क्रम. |
तारीख (से) |
तारीक (तक) |
मैच |
वेन्यू |
||
1. |
मंगलवार |
24-जून |
|
|
50-ओवर वार्म अप |
लौघ्बोरौघ विश्वविद्यालय |
2. |
शुक्रवार |
27-जून |
|
|
1st वनडे |
होव |
3. |
सोमवार |
30-जून |
|
|
2nd वनडे |
नॉर्थम्प्टन |
4. |
बुधवार |
02-जुलाई |
|
|
3rd वनडे |
नॉर्थम्प्टन |
5. |
शनिवार |
05-जुलाई |
|
|
4th वनडे |
वॉर्सेस्टर |
6. |
सोमवार |
07-जुलाई |
|
|
5th वनडे |
वॉर्सेस्टर |
7. |
शनिवार |
12-जुलाई |
मंगलवार |
15-जुलाई |
1st पहला मल्टी डे |
बेकेनहैम |
8. |
रविवार |
20-जुलाई |
बुधवार |
23-जुलाई |
2nd मल्टी डे |
चेम्सफोर्ड |