
Picture Credit: X
टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों का जमकर दबदबा देखने को मिलता है। कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी की पहली गेंद से भी बढ़े शॉट लगाकर गेंदबाज को दबाव में डालने की मंशा से मैदान पर उतरता है। इस दौरान कई बार वह अपना विकेट भी गंवा देते हैं। लेकिन मॉर्डन डे क्रिकेट में बल्लेबाज अपने विकेट की चिंता किए बगैर यह हिम्मत करने से नहीं डरते। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालेंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने पारी की शुरुआत की है।
टी-20ई की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी
4. अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली, दुबई 2025
एशिया कप में भारत के पहले मुकाबले में ययूएई की ओर से स्टार स्पिनर हैदर अली ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उनकी पहली ही गेंद पर वाइट लॉन्ग ऑफ के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़कर अभिषेक शर्मा एक अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मैच में 16 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए।
3. संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, मुंबई 2025
संजू सैमसन ने इस साल की शुरुआत में घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि वह महज 16 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।
2. यशस्वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा, हरारे 2024
पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में यशस्वी जायसवाल ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की पहली गेंंद पर छक्का जड़कर पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले तीसरे भारतीय के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने शुरुआती दो लगातार गेंदों पर छक्के जड़े हालांकि पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो कर पवेलियन लौट गए।
1. रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021
पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान रोहित शर्मा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टी-20 मुकाबले की पहली गेंद पर छक्का जड़कर यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।