
Credit: X
आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला आज यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। हालांकि इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को ईमेल लिखकर मैच को मुंबई से दूसरी जगह शिफ्ट कराने का अनुरोध किया है।
BCCI से पार्थ जिंदल ने किया मुंबई से मैच शिफ्ट करने का अनुरोध
आज शाम को खेले जाने वाले मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से पहले दिल्ली के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने मुंबई में भारी बारिश के अनुमान के बीच इस मुकाबलें को मुंबई से शिफ्ट करने के लिए अनुरोध किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबकि पार्थ जिंदल ने BCCI को ईमेल लिखकर इस मुकाबले को किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए नजरिए से काफी अहम है। यह मुकाबला जीतने वाली टीम का राह आसान हो जाएगी। हालांकि बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों के 1-1 अंक मिलेंगे। जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान हो सकता है। दिल्ली का एक मुकाबला पहली ही बारिश के चलते रद्द हो चुका है।
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत के समय मुंबई में 50 फीसदी बारिश की संभावना है। वहीं रात को 10 बजे बारिश की यह संभावना बढ़कर 80 से 90 फीसदी के करीब पहुंच जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मौसम एक्यूवेदर के अनुसार ही रहा तो मुकाबले का बारिश से प्रभावित हो तय है।