
Courtesy: BCCI/IPL
आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्टैंड इन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
अक्षर पटेल की जगह माधव तिवारी की दिल्ली प्लेइंग इलेवन में एंट्री
अक्षर पटेल की जगह टॉस पर आए स्टैंड इन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल के बारे में बात करते हुए कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले दो दिनों से वे बहुत बीमार हैं, उन्हें फ्लू है, इसलिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। इस सीजन में उन्होंने हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आज हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे। आज हम एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, हम इसके लिए तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हर दिन एक नया मौका मिलता है। थोड़ा सूखा लग रहा है, हम उसका पीछा कर रहे हैं।अक्षर गेंद और बल्ले के साथ योगदान देते हैं ऐसे में उसकी जगह लेना मुश्किल है। उनकी जगह स्पिनर माधव तिवारी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।"
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर इस मुकाबले में दिल्ली टीम हार गई तो उनके प्लेऑफ की रेस आज ही खत्म हो जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।