
आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मकाबले में एडन मार्करम को विकेट लेने के साथ मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह मुंबई की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने का मामले में श्रीलंकन स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पछाड़कर टॉप गेंदबाज बन गए हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर एडन मार्करम का विकेट चटकाने के साथ जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह 171 विकेंटों के साथ मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 170 विकेटों वाले लसिथ मलिंगा को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
मुबंई की लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 171* विकेटों के साथ टॉप पर काबिज है। उनके बाद 170 विकेटो के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं 127 विकेटों के साथ हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद है।
बुमराह ने अब तक खेले गए 139 मैचों में 22.64 की औसत से और 7.31 की इकॉनमी रेट से 171 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि मलिंगा ने अब तक 122 मैचों में 7.14 की इकॉनमी रेट से और 19.79 की औसत से 170 विकेट अपने नाम किए हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (highest wicket-takers in the IPL for Mumbai Indians) :
खिलाड़ी |
विकेट |
जसप्रीत बुमराह |
171* (139 मैचों में) |
लसित मलिंगा |
170 |
हरभजन सिंह |
127 |
मिशेल मैक्लेनाघन |
71 |
किरोन पोलार्ड |
69 |