rohit sharma reaction after gave 6 bats to other mi players sportstiger

1 जून को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी रोहित शर्मा से बल्ला लेते नजर आ रहे हैं। 

मैच के बाद MI के खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा से छीने बैट 

मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद 2 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोहित शर्मा से मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में मुंबई इंडियंस के बाकि खिलाड़ी बल्ले लेते नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में रोहित से बल्ले लेने के साथ साथ साथी खिलाड़ी उस पर उनका ऑटोग्राफ भी ले रहे हैं।

ऐसे में अश्विनी कुमार से लेकर मिंज जैसे युवा खिलाड़ी उनका बल्ला लेने के साथ साथ उसपर उनका ऑटोग्राफ भी लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि आखिर में रोहित शर्मा झुंझलाकर कैमरामेन को अपना किटबैग दिखाते हुए कहते हैं कि "मेरे पास बैट नहीं है अब, 6 बैट ले लिए यार सबने।" 

मुंबई इंडियंस छठा खिताब जीतने से चूकी 

क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से मिली करारी हार के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल इतिहास में छठा खिताब जीतने का सपना टूट गया। मुंबई अब तक 18 साल के आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पांच खिताब जीतकर सर्वाधिक खिताब जीतने वाली संयुक्त रुप से पहली टीम है। हालांकि इस बार मुंबई खराब शुरुआत के बावजूद शानदार मुंबई ने बढ़िया वापसी करते हुए क्वालीफायर 2 तक का सफर तय किया है।