mithun manhas appointed as new bcci president sportstiger

Picture Credit: X

जम्मू क्रिकेट संघ से जुड़े पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। आज यानी 28 सितंबर को मुंबई स्थित एजीएम में मन्हास को नए अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। वहीं राजीव शुक्ला अपने पूराने उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। 

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए अध्यक्ष 

भारतीय क्रिकेट काउंसिल यानी BCCI को मिथुन मन्हास के तौर पर नया बॉस मिल गया है। दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास अगले तीन साल के लिए BCCI के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विनर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में रोजर बिन्नी ने 70 साल उम्र होने के चलते अपना पद छोड़ दिया था। 

मुबंई में बीसीसीआई ऑफिस में हुई एजीएम में पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को आगामी तीन सालों के लिए अपने पद पर बनाए रखा गया है। वहीं कर्नाटक क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्टार स्पिनर रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भट्ट का कार्यकाल कर्नाटक क्रिकेट संघ में 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। साथ ही मौजूदा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया अपने पद पर बने रहेंगे। 

ये भी पढे़ं: 'जब तक जंग है...' सूर्यकुमार यादव के बयान से बौखलाए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया सनसनीखेज बयान

ऐसा रहा मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर 

जम्मु-कश्मीर में जन्में मिथुन मन्हास ने अपने घेरलू क्रिकेट करियर में दिल्ली के लिए सर्वाधिक क्रिकेट मैच खेले हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले मन्हास ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की अगुवाई भी की है। इनकी अगुवाई में दिल्ली ने 2007-08 में खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने खेले गए 157 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 9700 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतकीय पारियां शामिल है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेवल्स और पुणे वॉरियर्स समेंत चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व कर रखा है।