
Most Wicket Taker in WPL: क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी विमेंस क्रिकेट लीग में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई थी। इस लीग के छोटे से इतिहास में इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन सर्वाधिक विकेट लेकर टॉप पर काबिज है। विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीनज का आगाज 14 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालेंगे।
WPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
5. मारिजेन कैप (दिल्ली कैपिटल्स)
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मारिजेन कैप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूर्नामेंट के दोनों सीजन के फाइनल में पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। कैप ने दोनों सीजन में खेले गए 16 मैचों में 5.96 की शानदार इकॉनमी रेट से 20 विकेट चटकाए हैं।
4. अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर ने शुरुआती दो सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। केर ने शानदार गेंदबाजी कराते हुए हैट्रिक अपने नाम की थी। कीवी क्रिकेटर अमेलिया केर ने WPL के 2 बरसों में मुंबई के लिए बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केर ने 19 मैचों में 7.57 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए हैं।
3. हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)
इस लिस्ट में मुंबई का एक और स्पिनर और कैरेबियाई के दिग्गज गेंदबाज हेली मैथ्यूज भी शामिल है। मैथ्यूज बल्ले और गेंद दोनों के साथ मुंबई इंडियंस को पहले सीजन में खिताब जीताने में अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी की बात करें तो मैथ्यूज ने शुरुआती दो सीजन में खेले गए 19 मैचों में 6.66 की अच्छी इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।
2. सायका इशाक (मुंबई इंडियंस)
सायका इशाक ने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को सफलता में बड़ा योगदान दिया था। सायका 19 मैचों में 7.23 की अच्छी इकॉनमी से 24 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाई है।
1. सोफी एक्लेस्टोन (यूपी वॉरियर्स)
इंग्लैंड की प्रमुख स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी वॉरियर्स के लिए दो WPL सीजन में शानदार गेंदबाजी कराते हुए 6.59 की इकॉनमी रेट से 17 मैचों में 27 विकेट लेकर अपना लौहा मनवाया। साथ ही विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाजी रही।