mumbai indians sportstiger

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीन टीमें बन चुकी है। चौथे पायदान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। इस बीच प्लेऑफ से पहले ही मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान करते हुए तीन विदेशी खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। मुंबई ने विल जैक्स, रियान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश की जगह तीन खिलाड़ियों की बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया है। यह तीनों खिलाड़ी 26 मई से नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल छोड़कर जाने वाले हैं। 

मुंबई इंडियंस ने किया तीन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान 

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 ने प्लेऑफ मुकाबले से पहले टीम में मौजूद तीन खिलाड़ी विल जैक्स, रियान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चारिथ असलांका को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है। ये सभी खिलाड़ी MI के आखिरी लीग मैच के बाद नेशनल टीम में शामिल होने के लिए जाने वाले हैं। 

विल जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर शामिल किया है। वहीं इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लीसन को रियान रिकेल्टन की जगह 1 करोड़ रुपये की कीमत पर शामिल किया जाएगा। चारिथ असलांका को कॉर्बिन बॉश की जगह 75 लाख रुपये की कीमत पर शामिल किया था। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से उपलब्ध होंगे, अगर MI क्वालीफाई करता है।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को देनी होगी शिकस्त 

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के दो लीग मुकाबले बचे हैं। जिसमें से एक मुकाबले में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। अगर मुंबई इंडियंस वह मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो पंजाब के खिलाफ हार के बावजूद भी इनका प्लेऑफ में जगह बनाना तय हो जाएगा। हालांकि दिल्ली के खिलाफ हार के बाद मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी।