
Picture Credit: X
आज से 35 बरस पहले आज ही दिन यानी 14 सितंबर 1990 को मुंबई में जन्में सूर्यकुमार यादव पिछले साल रोहित शर्मा के टी-20 संन्यास के बाद भारतीय टी-20 टीम के कप्तान बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया। तब से, उन्होंने 71 T20I 37 वनडे और एक टेस्ट खेला है, जिसमें तीनों फॉर्मेट में संयुक्त रूप से 3213 रन बनाए हैं।
टी-20 क्रिकेट में लंबे समय तक कायम रखी बादशाहत
भारत क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में T20I क्रिकेट में अपना दबदबा बना रखा है। पिछले साल भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद अपना दूसरा टी-20 खिताब जीता था। उस खिताब जीताने में भी मौजूदा भारतीय कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा है। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ वर्षों में T20I फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
उन्हेंने 2022 और 2023 में लगातार दो बार T20I प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर रखा है। वह बल्लेबाजी करते समय अपने अनूठे क्रिकेट शॉट्स के लिए जाने जाते हैं और स्टेडियम के हर तरफ गेंद को हिट करने की काबिलियत रखते हैं। इसके साथ ही वह नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज के तौर पर काफी समय उसके बादशाह रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है कई शानदार रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव T20I फॉर्मेट में भारत के लिए मैच विजेता साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 16 प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीते हैं, जो T20I क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। इसके साथ ही सूर्या एक कैलेंडर ईयर में T20I में दूसरे सबसे अधित रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2022 में 31 T20I मैचों में 1164 रन बनाए। इसके साथ, वह एक कैलेंडर वर्ष में T20I में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से ठीक पीछे हैं, जिन्होंने 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे।