ms dhoni s captain s knock guided csk to 38 win in ipl 2012 eliminator

आज से ठीक 13 बरस पहले आज ही के दिन यानी 23 मई 2012 को एमएस धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दिलाई। वहीं इस हार के साथ मुंबई इंडिंयस का आईपीएल 2012 का सफर खत्म हो गया था। चेन्नई के 187 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में महज 149 रन ही बना सकी थी।

धोनी की कप्तानी पारी ने दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स को जीत

मैच में बल्लेबाजी करने मैदान पर आई चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत निराशाजनक रही। चेन्नई ने महज 1 रन पर 2 अहम विकेट गंवा दिए। मुरली विजय बिना खाता खोले और सुरेश रैना महज 1 रन बनाकर कुलकर्णी का शिकार बने। हालांकि उसके बाद माइकल हसी ने 39 गेंदों में 49 रन और एस बद्रीनाथ ने 39 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलकर चेन्नई की लड़खड़ाती पारी को संभाला। इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया। धोनी की 20 गेंदों में 51* रनों की तूफानी पारी खेली। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से डवेन स्मिथ 38 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रही। वहीं सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा 11 और 14 रन ही बना सके। जबकि कीरोन पोलार्ड और लसित मलिंगा क्रमश: 16 और 17 रन बनाकर स्मिथ के बाद टीम के टॉप रन स्कोरर रहे। चेन्नई की ओर से एलबी मोर्कल और ड्वेन ब्रावो के हिस्से 2-2 विकेट आए। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफायर 2 में जगह बनाने में कामयाब रही।