women team sportstiger 1727173164628 original

आज से 2 साल पहल ठीक आज ही कि दिन यानी 25 सितंबर 2023 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन के हांगझोउ में 2023 के एशियाई खेलों में श्रीलंका को हराकर अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। भारत से पहले पाकिस्तान की महिला टीम ने 2010 और 2014 में क्रमशः पिछले दो संस्करणों में लगातार स्वर्ण पदक जीते थे। हालांकि 2023 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

भारतीय महिला टीम ने जीता एशियाई खेलों का पहला गोल्ड मेडल

पिछले साल चीन में खेले गए एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के साथ एशियाई खेलों में अभियान शुरु किया। उस मुकाबले में जीत के बाद भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका मुकाबला 25 सितंबर को एशिया की दूसरी मजबूत महिला टीम श्रीलंका से हुआ।

चीन के हांग्जो के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए, भारतीय महिलाएं निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बोर्ड पर लगाए। स्मृति मंधाना ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 (45) रन बनाए। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने पांच चौकों की मदद से 42 (40) रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 4.2 ओवर में सिर्फ 14 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद, भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को आराम से खेलने नहीं दिया, उन्हें स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए 20 ओवर की समाप्ति के बाद 97/8 तक सीमित कर दिया। दूसरी ओर, श्रीलंका की महिलाओं ने रजत पदक जीता, जबकि बांग्लादेश की महिलाओं ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर कांस्य पदक जीता।