rinku singh to be appointed basic education officer

Credit: X

पिछले दिनों सपा सांसद प्रिया सरोज के संग सगाई रचाने वाले भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार बड़ा तोफहा देने जा रही है। जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज को यूपी सरकार में बतौर अधिकारी नई पारी की शुरुआत करेंगे। स्पोर्टस डिपार्टमेंट की तरफ से रिंकू सिंह की नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया गया है। 

रिंकू सिंह को मिलेगा योगी सरकार का बड़ा तोहफा  

 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से धमाले मचाने वाले रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्पोर्ट्स में इंंटरनेशनल पदक जीतने के सम्मान के तौर पर बेसिक शिक्षक अधिकारी के पद पर  जल्द नियुक्ति देने का फैसला किया है। रिंकू सिंह को अलीगढ़ जिले के अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात किया जाएगा। 

रिंकू सिंह की यह नियुक्ति खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल पदक जीतने पर मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उनका सीधा चयन विशेष  नियमावली 2022 के तहत किया जा रहा है। इसके लिए रिंकू सिंह को पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है। दस्तावेजों की पुष्टि और सत्यापन होने के बाद रिंकू सिंह को प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की जाएगी। उनकी नियुक्ति 16 मई 2025 के आदेश के अनुसार अलीगढ़ जिले के अंतर्गत अमीन जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

आईपीएल 2023 में बनाई थी सुर्खियां 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में तब सुर्खियां बनाई थी जब उन्होंने गुजरात टाइंट्स के खिलाफ पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हारा हुआ मैच जीता दिया था। इसके बाद भी रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए कई मौकों पर मैच जिताऊ पारियां खेलकर टीम की मदद की है।