
आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 28 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
सूर्या ने किया आईपीएल में 4000 रनों का आंकड़ा पार
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में 4000 रन पूरे कर लिए। इस आक्रामक क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 27 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
यह उपलब्धि सूर्या ने MI की पारी के 14वें ओवर के दौरान हासिल की। जब तिलक वर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या के साथ MI के लिए पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे। आवेश खान ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद फेंकी, सूर्यकुमार ने नाजुक तरीके से गेंद को फील्ड के ऊपर से उठाकर स्क्वायर के ऊपर से चार रन बटोरे। इस प्रकार, सूर्या आईपीएल इतिहास में 4000 रन पूरे कर लिए और टूर्नामेंट में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए।
इस लिस्ट में विराट कोहली 8392 रनों के साथ टॉप पर काबिज है। उनके बाद रोहित शर्मा 6868 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। यह दोनों खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में सक्रिय क्रिकेटर है।
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
|
खिलाड़ी |
सर्वाधिक रन आईपीएल में |
|
विराट कोहली |
8392* |
|
रोहित शर्मा |
6868* |
|
शिखर धवन |
6769 |
|
डेविड वॉर्नर |
6565 |
|
सुरेश रैना |
5528 |
| एमएस धोनी | 5383* |
| एबी डिविलियर्स | 5162 |
| केएल राहुल | 5006* |
| क्रिस गेल | 4965 |
| रोबिन उथप्पा | 4952 |
| अजिंक्य रहाणे | 4913* |
| दिनेश कार्तिक | 4842 |
| फाफ डू प्लेसिस | 4652* |
| संजू सैमसन | 4643* |
| अंबाती रायडू | 4348 |
| गौतम गंभीर | 4217 |
| सूर्यकुमार यादव | 4021* |



