suryakumar yadav comforts dunith wellalage after latter s father s demise sportstiger

Picture Credit: X

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर- 4 राउंड का आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज करते हुए अपना अजेय रथ जारी रखा। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यावद ने हाल ही में अपने पिता को खोने वाले श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे को सहानुभूति जताते देखा गया। यह भावुक करने वाला वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। 

सूर्या ने बढ़ाई दुनिथ वेल्लालागे की हिम्मत 

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले के दौरान अपने पिता को खो दिया था। मैच के फौरन बाद उन्हें टीम मैनेजमेंट ने इस दुखद घटना के बारे में बताया तो सबका कलेजा मुंह को आ गया। हालांकि दुनिथ ने मैच के फौरन बाद श्रीलंका के लिए उड़ान भरकर पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद अपने नेशनल ड्यूटी पर लौट आए। 

इस बीच सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए मैच के बाद दुनिथ वेल्लालागे के पास गए और लगभग दो मिनट तक उनसे बात की। उन्होंने अपने सीने पर सांत्वना भरा हाथ रखकर युवा खिलाड़ी को हिम्मत दी। वेल्लालागे ने सूर्यकुमार के इस भाव की सराहना की। यह पूरा वीडियो एशिया कप के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ किया गया, जिसने क्रिकेट जगत में खेल भावना की एक मिसाल पेश की।

गौरतलब है कि अपने पिता को खोने के बाद भी वेल्लालागे टीम के साथ बने रहे। हालांकि अगले दो मुकाबलों में वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भी उनके कोच और कप्तान ने दुनिथ के मुलाकात की थी।