
Credit: X
भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी है जिनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। इसमें एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई भारतीय क्रिकेटर शामिल है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हरभजन सिंह ने विराट कोहली फैंस पर साधा निशाना
दरअसल हरभजन सिंह ने 17 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में KKR बनाम RCB मुकाबले के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर धोनी को लेकर कहा कि "वह जब तक चाहे खेल सकते हैं। अगर यह मेरी टीम होती तो मैं यह फैसला लेता। फैंस चाहते हैं कि वह खेलना जारी रखें। अगर किसी खिलाड़ी की असली फैन है तो वह केवल धोनी के है। बाकि तो सब पेड है। बाकी के जो नंबर आप इधर उधर देखते हो उनको छोडिए। उसके बारे में कभी और समय चर्चा करेंगे।"
इस दौरान हरभजन के साथ साथ आकाश चोपड़ा भी पैनल पर मौजूद थे। भज्जी का बयान सुनने के बाद चोपड़ा हसंते नजर आए। और कहा कि इतना भी सच नहीं बोलना था। हालांकि हरभजन सिंह यही नहीं रुके। आकाश चोपड़ा के तंज के बाद भी सिंह ने कहा कि किसी को तो यह बोलना ही था।
हरभजन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर कोहली फैंस को रास नहीं आया। उन्हेंने अप्रत्यक्ष रूप से कोहली पर निशाना साधने के लिए हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली टेस्ट से आधिकारिक रिटायरमेंट के बाद पहली बार खेलते नजर आने वाले थे। तो इस मौके पर हजारों फैंस कोहली को टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान के लिए ट्रब्यूट देने की मंशा से चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच देखने आए थे। हालांकि बारिश के चलते मुकाबला बिना एक भी बॉल फेंके रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया।