msd birthday

आज के 44 बरस पहले आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें रांची के अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। धोनी ने भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। 

दोस्तों के साथ धोनी ने जन्मदिन पर काटा केक 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं जो रांची के JSCA स्टेडियम जैसा लग रहा है। वायरल वीडियो में एमएस धोनी बिना आस्तीन की काली टीशर्ट पहने हुए केक काटते और अपने दोस्तों को देते हुए नजर आ रहे हैं। 42 सैकेंड के इस वीडियो में धोनी के पीछे दिवार में कई तस्वीरें नजर आ रही है। जिसमें उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

हालांकि केक काटने के दौरान धोनी ने अपने दोस्तों से इजाजत लेते नजर आए। जैसे ही केक लाया गया। धोनी ने मुस्कराते हुए अपने दोस्तों से पूछा 'कट कर दूं' इसके बाद उनके साथ खड़े दोस्तों ने 'हां' कहते हुए इजाजत दी।

ऐसा रहा धोनी के इंटरनेशनल करियर 

दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और 9-10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

धोनी ने भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताए हैं जिनमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। टेस्ट में, उन्होंने 90 मैचों में 4,876 रन बनाए और 294 शिकार किए। उन्होंने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी ने 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की, जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे अधिक है।