
पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने पेरिस में हाल ही में लॉन्च किए गए इंडिया हाउस 2024 में ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन किया। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर के बारे में बात करते हुए उसकी जमकर तारीफ करते नजर आए।
मनु भाकर की कांस्य पदक जीतना एक अभूतपूर्व उपलब्धि हैः राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने पेरिस 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर की भी सराहना की। पेरिस में इंडिया हाउस में उन्होंने कहा "टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद मनु की कहानी अविश्वसनीय है, यहां आना और उस पर काबू पाने और प्रतिस्पर्धा करने और कांस्य जीतने में सक्षम होना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।"
द्रविड़ ने आगे कहा कि "भारत के लिए पदक जीतना सुखद है। इस तरह की उपलब्धियों के लिए वर्षों का त्याग करना पड़ता है, बहुत मेहनत, लचीलापन और दृढ़ता की आवश्यकता होती है।"
दरअसल मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत का पदक में खाता खोला। मनु ने निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के 12 साल के सूखे को खत्म किया। मनु, अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय कुमार और गगन नारंग के बाद निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली केवल पांचवीं निशानेबाज बनीं।
द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
बता दें कि भारत ने 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए 13 साल बाद वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। उस जीत के साथ ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बतौर भारत खत्म हो गया है। उनकी जगह गौतम गंभीर भारत के नए हेड कोच बनाए गए हैं।